Move to Jagran APP

इवेन-ऑड फॉर्मूला : जनता के दरबार में जाकर विधायकों ने जानी राय

सम(इवेन)-विषम(ऑड) फॉर्मूला दिल्ली में दोबारा लागू किया जाए या नहीं ? लागू किया जाए तो कब ? इस बारे में जनता की राय जानने के लिए शनिवार को 12 विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय विधायक बैठक करेंगे। लोग जो राय देंगे, उस आधार पर आठ फरवरी के बाद सरकार इस योजना

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 10:39 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 07:36 AM (IST)
इवेन-ऑड फॉर्मूला : जनता के दरबार में जाकर विधायकों ने जानी राय

नई दिल्ली । सम(इवेन)-विषम(ऑड) फॉर्मूला दिल्ली में दोबारा लागू किया जाए या नहीं ? लागू किया जाए तो कब ? इस बारे में जनता की राय जानने के लिए शनिवार को 12 विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय विधायक बैठक करेंगे। लोग जो राय देंगे, उस आधार पर आठ फरवरी के बाद सरकार इस योजना के बारे में फैसला करेगी।

loksabha election banner

पढ़ें : पार्किग में भी लागू होगा ऑड-इवेन फॉर्मूला ...

विधानसभा क्षेत्र में होने वाली बैठकों में लोगों से पांच प्रश्न पूछे जाएंगे, जो उत्तर मिलेगा, उससे जनाधार बनाया जाएगा। जनता कहेगी तो जल्द दोबारा लागू होगा सम-विषम, लोग नहीं कहेंगे तो नहीं लागू किया जाएग।
मालूम हो कि गत 25 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया था कि अब सम-विषम फॉर्मूला कब लागू किया जाए इस बारे में जनता तय करेगी।

पढ़ें : मोबाइल ऐप के जरिए कारगर होगा आप का ऑड-इवेन ...

जनता कहेगी कि अगला सम-विषम फॉर्मूला 14 फरवरी से या एक मार्च, एक अप्रैल या फिर एक मई से शुरू हो तो सरकार तभी इसे दोबारा लागू करेगी। लोगों की राय जानने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आइडी तक परिवहन विभाग ने पिछले दिनों जारी की है।

पढ़ें : ऑड-इवेन ने दी जाम से मुक्ति : राय

जनता से पूछे जाएंगे ये सवाल
1. क्या आप सम-विषम योजना दोबारा चाहते हैैं ?
2. यदि हां, तो कब से इसे लागू किया जाए ?
3. दोबारा कितने दिनों के लिए इसे लागू किया जाए ?
4. दोबारा लागू होगा तो क्या दूसरी गाड़ी खरीदेंगे ?
5. दोबारा लागू किया जाए तो छूट में क्या फेरबदल किए जाने चाहिए ?

इन विधानसभाओं में होंगी बैठकें
1. दिल्ली कैंट- ओल्ड मोतीलाल नेहरू कॉलेज, दोपहर 12 बजे।
2. कस्तूरबा नगर- सेवा नगर रेलवे क्रॉसिंग, दोपहर तीन बजे।
3. जंगपुरा - सेंट्रल रोड भोगल, शाम पांच बजे।
4. ग्रेटर कैलाश - राजीव गांधी पार्क डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी, सुबह 10 बजे।
5. मालवीय नगर - दुर्गा माता मंदिर पार्क, सर्वप्रिय विहार, शाम चार बजे।
6. छतरपुर - शिव हंसा पार्क आया नगर, दोपहर तीन बजे।
7. करोलबाग - शिव मंदिर बापा नगर, आर्य समाज रोड, शाम पांच बजे।
8. तिलक नगर - ब्लॉक चार, तिलक नगर डीजे पंप, शाम साढ़े पांच बजे।
9. मादीपुर - सेंट्रल मार्केट नियर पुलिस बूथ पंजाबी बाग, शाम चार बजे।
10. वजीरपुर - बुनकर कॉलोनी गेट, अग्रवाल स्वीट्स तथा दीपचंद बंधु हॉस्पिटल, दोपहर तीन बजे।
11. मुंडका - अमर कॉलोनी चौक अरविंद एंक्लेव, सुबह 10 बजे।
12. नांगलोई जाट - कविता कॉलोनी, पंजाबी बस्ती, शाम पांच बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.