शादी तय होने के बाद भी युवक अपनी मंगेतर से करता था रेप
शादी तय होने के बाद भी युवक ने अपनी होने वाली दुल्हन को हवस का शिकार बनाया। युवती बार-बार इस बात की दुहाई देती रही कि शादी से पहले यह सब गलत है, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच युुवक का मन युवती से भर गया तो उसने शादी करने
फरीदाबाद। शादी तय होने के बाद भी युवक ने अपनी होने वाली दुल्हन को हवस का शिकार बनाया। युवती बार-बार इस बात की दुहाई देती रही कि शादी से पहले यह सब गलत है, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच युुवक का मन युवती से भर गया तो उसने शादी करने से ही इन्कार कर दिया।
युवती ने इस बाबत मामला दर्ज कराया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए सात साल कैद और 31 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
डबुआ कॉलोनी में रहने वाली 28 वर्षीय एक युवती ने इस साल 6 अप्रैल को यह मामला थाना सारन में दर्ज कराया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से वह अलीगढ़ के रहने वाले देवेंद्र बघेल के संपर्क में आई थी। दोनों पक्षों की सहमति से 20 फरवरी की उनकी शादी तय हुई।
इस दौरान देवेंद्र बघेल ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद देवेंद्र ने शादी करने से इनकार कर दिया।