Move to Jagran APP

नवंबर ने ठंड ने तोड़ा पिछले दस सालों का रिकॉर्ड

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 22.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि बीते एक दशक में नवंबर माह में सबसे कम अधिकतम तापमान है। तापमान में अचानक हुई इस गिरावट की वजह से दिल्ली में बढ़ी ठंड का कारण राजस्थान में बने चक्रवाती क्षेत्र को बताया जा रहा

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 10:51 AM (IST)
नवंबर ने ठंड ने तोड़ा पिछले दस सालों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 22.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि बीते एक दशक में नवंबर माह में सबसे कम अधिकतम तापमान है। तापमान में अचानक हुई इस गिरावट की वजह से दिल्ली में बढ़ी ठंड का कारण राजस्थान में बने चक्रवाती क्षेत्र को बताया जा रहा है।

loksabha election banner

29 नवंबर को दिल्ली में हो सकती है बारिश

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बर्फबारी का असर राजधानी तक पहुंचने में अभी समय लगेगा। बीते कुछ दिनों से लगातार प्रदूषण के स्तर पर खतरनाक बनी हुई दिल्ली की आबोहवा की हालत में शुक्रवार को कुछ सुधार हुआ, मगर अब भी प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानकों से करीब तीन गुना अधिक बना हुआ है।

दिसंबर में ठंड के कहर से कांपेगी दिल्ली

स्काई मैट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार उत्तरी राजस्थान में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण राजधानी में हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी बनी हुई है। इसके चलते ही न्यूनतम तापमान में इजाफा और अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ हुआ सप्ताह का आगाज, बढ़ी ठंड

अधिकतम तापमान में हुई सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के चलते दिल्ली में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो शुक्रवार को गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक बीपी यादव के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट व न्यूनतम तापमान में इजाफे का ये सिलसिला अभी माह के अंत तक जारी रहेगा। शनिवार व रविवार को हल्की बारिश भी हो सकती है। मुमकिन है कि दो व तीन दिसंबर को हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्व से बदलकर उत्तरी हो जाए और इसके चलते कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.