Move to Jagran APP

MCD के सफाई कर्मियों में पड़ी फूट, हड़ताल जारी

नों नगर निगमों की तीन दिन से चल रही हड़ताल खत्म करने को लेकर यूनियनें बंटती नजर आ रही हैं। ऐसे में हड़ताल चौथे दिन भी जारी रह सकती है। हालांकि, एक गुट ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। उम्मीद बन रही है कि शायद आज कर्मचारी वापस

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2015 08:22 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 02:11 PM (IST)
MCD के सफाई कर्मियों में पड़ी फूट, हड़ताल जारी

नई दिल्ली। तीनों नगर निगमों की तीन दिन से चल रही हड़ताल खत्म करने को लेकर यूनियनें बंटती नजर आ रही हैं। ऐसे में हड़ताल चौथे दिन भी जारी रह सकती है। हालांकि, एक गुट ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। उम्मीद बन रही है कि शायद आज कर्मचारी वापस काम पर लौटे और लोगों को गंदगी से राहत मिले।

loksabha election banner

एक गुट अड़ा

निगम के सफाई कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि जब तक सरकार और निगम उनकी मांगें पूरी नहीं करतीं तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एमसीडी वर्कर के महासचिव राजेंद्र मेवाती ने बताया कि निगम के अधिकारियों को बहुत पहले से इस बात के लिए अल्टीमेटम दिया था, लेकिन उन्होंने मांगें पूरी नहीं की। लिहाजा, मजबूरी में कर्मचारियों को सड़कों पर उतरना पड़ा।

किसी एक यूनियन के साथ बात कर हड़ताल वापस लेने की बातें करने से भी कर्मचारियों का मनोबल नहीं टूटेगा। सरकार की साजिश है, लेकिन इसे कामयाब नहीं होने देंगे।

इससे पहले नगर निगमों के सफाई कर्मचारियों ने रविवार को ही हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार के साथ हड़ताल में शामिल यूनियनों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।

आम आदमी पार्टी के पटेल नगर कार्यालय में संदीप कुमार व आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने यूनियनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसकी घोषणा की। बैठक में हड़ताली कर्मचारियों की ओर से मुख्य रूप से निगमों के स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत मौजूद थे।

इससे पहले दिलीप पांडेय ने यूनियन के लोगों को बताया कि सरकार के पास नगर निगम का कोई बकाया नहीं है। सरकार पूरा पैसा निगमों को दे चुकी है। अभी सरकार के पास निगमों की दिसंबर की किस्त बचती है। इसे दिसंबर में प्राथमिकता के साथ दे दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निगमों का 1550 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार पर बकाया नहीं है। यह राशि निगमों को डीडीए से लेनी है। मुख्यमंत्री ने यह राशि दिलवाने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिखा है।

स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा, हम लोगों की दिलीप पांडेय व समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार के साथ बात हुई है। उन्होंने नगर निगमों को दिसंबर तक 1100 करोड़ रुपये का पैकेज देने की बात कही है।

गहलोत के अनुसार, दिलीप पांडेय ने कहा है कि यह राशि निगमों को अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक मिलनी थी, मगर परेशानी को देखते हुए और यूनियन की मांग पर इसे जल्दी जारी किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखने की बात कही है।

गहलोत ने कहा कि उनके मोर्चा में सफाई कर्मियों की 27 यूनियनें शामिल हैं। हम दीपावली के त्योहार पर दिल्ली के लोगों को परेशानी में नहीं डालना चाहते हैं, इसलिए हड़ताल खत्म कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.