चेन लूटने से रोका तो महिला को मारा चाकू
जागरण संवाददाता, कौशांबी : कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले स्थान में शनिवार को एक बदमाश ने
जागरण संवाददाता, कौशांबी : कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले स्थान में शनिवार को एक बदमाश ने चेन लूटने का विरोध करने पर महिला को चाकू मार कर गंभीर तौर पर घायल कर दिया। बदमाश दो महिलाओं से चेन लूटकर पैदल ही फरार हो गया।
दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी संध्या कश्यप और शशि जैन एक कंपनी में एक साथ काम करती हैं। संध्या ने बताया है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह शशि के साथ कंपनी के किसी काम से ऑटो से कौशांबी आई थी। आनंद विहार पर उतर कर दोनों ने रिक्शा किया और कंपनी कार्यालय के पास पहुंची। कौशांबी मेट्रो के पास मस्जिद वाली रोड पर रिक्शे से उतर कर कंपनी की बि¨ल्डग देखने लगी। इसी बीच अचानक एक बदमाश पीछे से आया और संध्या की चेन पर छीन ली। इसके बाद वह शशि की चेन की तरफ झपटने के लिए आगे बढ़ा। शशि ने बदमाश का विरोध किया। इतने में बदमाश ने चाकू निकाला और उनकी छाती पर मार दिया। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने शोर मचाया, तो बदमाश पैदल की भाग गया। कौशांबी निवासी संगीता ने बताया है कि वारदात स्थल के पास ही में उनका ऑफिस है। शोर सुनकर स्टॉफ बाहर निकला और घायल शशि को पास में स्थित कमल अस्पताल ले गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। कौशांबी चौकी प्रभारी आनंद मिश्र और एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। हालांकि पीड़ित महिला ने मुकदमा लिखवाने से मना कर दिया है और पुलिस से कहा कि जब बदमाश पकड़ लेना, तो घर से बुला लेना। फरार बदमाश जींस व चेक शर्ट पहने था। उसको गार्ड सुनील ने वेव सिनेमा घर की ओर भागते हुए देखा था।