कूडे़ के ढेर के कारण लोगों की बढ़ी परेशानी
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बाहरी ¨रग रोड के किनारे स्थित मुकुंदपुर के प्रवेश द्वार पर ही कूड़े
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :
बाहरी ¨रग रोड के किनारे स्थित मुकुंदपुर के प्रवेश द्वार पर ही कूड़े का ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। गंदगी के कारण यहां हमेशा बदबू फैली रहती है। ऐसी स्थिति एक माह से है। ऐसा नगर निगम की लापरवाही के कारण है। इसका खामियाजा मुकंदपुर गांव समेत आसपास की कई कालोनियों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन इसे अब तक साफ करने की किसी ने जहमत नहीं उठाई है। इलाके के लोग कई बार इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। इससे इलाके में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
मुकुंदपुर के मुख्य प्रवेश गेट पर निगम कर्मियों ने कूड़े का ढेर लगाया है। कालोनियों व गांवों में सफाई करने के बाद उन्होंने यहां कूड़ा फेंक दिया है। इस कूड़े के ढेर से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गौरतलब यह है कि मुख्य गेट से मुकुंदपुर वार्ड की 25 कॉलोनियों के निवासी आवागमन करते है। सड़क पर कूड़ा पड़ा होने से यातायात भी बाधित हो रहा है। कूड़े के ढेर पर पशुओं का जमघट लगा रहता है। मुख्य मार्ग होने के कारण ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। वाहन चालकों को सड़क पर पशुओं के हादसे की आशंका सताती रहती है। पशुओं के कारण इस मार्ग पर जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है।
----
मुकुंदपुर गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम अधिकारियों का रवैया बहुत गैर-जिम्मेदाराना है। गांव के मुख्य द्वार पर पडे़ कूडे़ का ढेर से प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों में निगम के प्रति आक्रोश है।
-कपूर ¨सह सिसोदिया, अध्यक्ष, नवयुवा एकता संगठन, मुकुंदपुर।
---
अगर ऐसा है तो यह लापरवाही है। इस बारे में सिविल लाइंस जोन के अधिकारियों के साथ वार्ड के सफाई निरीक्षक को अवगत कराया जाएगा और गंदगी की जल्द सफाई कराई जाएगी।
-योगेंद्र ¨सह मान, प्रवक्ता, उत्तरी दिल्ली नगर निगम।