Move to Jagran APP

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए यमुना विहार में युवा वर्ग

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 06:49 PM (IST)
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए यमुना विहार में युवा वर्ग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली पुलिस और प्राणाधार संस्था की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिये युवाओं को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त संदीप लांबा ने कहा कि समाज से अपराध तभी समाप्त हो सकता है, जब युवा वर्ग जागरूक और एकजुट हो। उन्होंने कहा कि छात्राओं और लड़कियों को किसी भी शोषण के खिलाफ मुखर होना होगा। कार्यक्रम में युवाओं के परिजनों ने भी हिस्सा लिया। लड़कियों को प्रशिक्षित अध्यापकों ने जूडो कराटे सिखाए। संस्था की अध्यक्ष दर्शना विजय चौधरी ने बताया कि समाज से अपराध खत्म करने के लिए पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी छात्राओं को शोषण के खिलाफ तैयार करना है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उत्तर पूर्वी जिले में छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में करीब 500 से अधिक सरकारी व प्राइवेट स्कूल हैं। सभी एसीपी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसएचओ व महिला पुलिसकर्मी स्कूलों में जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी में है। कार्यक्रम में भजनपुरा थाना अध्यक्ष अक्षय कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.