अरविंद केजरीवाल पर चल रहे निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले की सुनवाई टली
दिल्ली की एक अदालत ने बीते साल जनवरी में एक प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के चार अन्य नेताओं के खिलाफ सुनवाई टाल दी है। अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बीते साल जनवरी में एक प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के चार अन्य नेताओं के खिलाफ सुनवाई टाल दी है। अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।
दिल्ली पुलिस ने रेल भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने की मनाही के आदेश के उल्लंघन के लिए आप के पांच नेताओं पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।
इनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक राखी बिड़ला एवं सोमनाथ भारती तथा पार्टी नेता आशुतोष शामिल हैैं।