Move to Jagran APP

GTB अस्पताल के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल से सड़क जाम

पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर निजी कंपनी के 200 अनुबंधित कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे जाम लग गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 11:31 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 06:14 PM (IST)
GTB अस्पताल के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल से सड़क जाम

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर निजी कंपनी के 200 अनुबंधित कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे जाम लग गया है।

loksabha election banner

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल, देखें तस्वीरें

सड़क पर जाम की सूचना पर धरनास्थल पर पहुंची प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी है। हालांकि, पुलिस को जाम खुलवाने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। अनुबंधित कर्मचारी दिल्ली सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने की हड़ताल

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। आरोप है कि कर्मचारियों को सर्वेश नामक कंपनी ने अब तक अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दी हैं। ऐसे में कर्मचारी चार दिन से लगातार हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में कंपनी व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अस्पताल में काम करते हुए वर्ष भर से अधिक समय बीत चुका है, मगर न तो कंपनी ने उनका ईएसआइ कार्ड बनवाया है और न ही सैलरी स्लिप दी जाती है। कर्मचारियों ने कई बार इसकी शिकायत कंपनी के सुपरवाइजर से भी की है, मगर इस दिशा में भी कोई सुनवाई नहीं की गई है।

कर्मचारी चार दिन से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने इस बारे में अस्पताल के अधिकारियों से भी संपर्क किया, मगर हासिल यहां से भी कुछ नहीं हुआ। अस्पताल में सफाई कर्मचारी एवं वार्ड ब्वॉय हड़ताल पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.