महिलाओं की सुरक्षा को बस्सी को लिखा पत्र
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीव
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को दो पत्र लिखे हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती शिकायतों के बारे में भी जानकारी मागी है।
मालीवाल ने एक पत्र में पिछले महीने आनंद पर्वत इलाके में मीनाक्षी की बर्बर हत्या का मुद्दा उठाया है और कहा कि इस घटना ने दिल्ली को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना पूरे तंत्र की नाकामी को दिखाती है। मालीवाल ने पत्र में लिखा है कि मीनाक्षी हत्या मामला और राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए आयोग दिल्ली में महिला सुरक्षा पर अध्ययन कराने और केंद्र, राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस के लिए सिफारिशें देने की इच्छा रखता है। दूसरे पत्र में मालीवाल ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध की शिकायतों की संख्या के बारे में भी जानकारी मागी है। उन्होंने दिल्ली में पुलिस बल की पूरी क्षमता, महिला पुलिसकर्मियों की संख्या, उन थानों की सूची जहा 2014-15 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई आदि के बारे में भी जानकारी मागी है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आकड़ों के अनुसार दिल्ली में हर दिन दुष्कर्म के पाच से ज्यादा और छेड़छाड़ के 12 मामले होते हैं।