Move to Jagran APP

होर्डिंग वार में BJP भी कूदी- पोस्‍टर लिखा, केजरी सर, सत्‍ता पाते ही भूल गए वादे

दिल्ली सरकार को उसी के अंदाज में जवाब देने के लिए भाजपा नेताओं ने दिल्ली की सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। पूर्वी दिल्ली हो या पश्चिमी दिल्ली या फिर पुरानी दिल्ली प्रत्येक जगह दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए होर्डिंग लगने लगे हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:29 PM (IST)
होर्डिंग वार में BJP भी कूदी- पोस्‍टर लिखा, केजरी सर, सत्‍ता पाते ही भूल गए वादे

नई दिल्ली । एक हिंदी फिल्म का यह गीत- क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा- कुछ इसी भाव से भाजपा ने AAP सरकार पर तंज कसते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली सरकार के बजाए केजरीवाल को संबोधित करते हुए पोस्टर में कई सवाल किए गए हैं। केजरीवाल सर, कहां गए चुनावी वादे। महिला सुरक्षा का वह वादा कहां गया, रोजगार व स्वच्छ जल कहां गया। जवाब दें--

loksabha election banner

दिल्ली सरकार को उसी के अंदाज में जवाब देने के लिए भाजपा नेताओं ने दिल्ली की सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। पूर्वी दिल्ली हो या पश्चिमी दिल्ली या फिर पुरानी दिल्ली प्रत्येक जगह दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए होर्डिंग लगने लगे हैं।

इसके साथ ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता गलियों में राज्य सरकार और आम आदमी पार्टी विरोधी पोस्टर लगा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस अभियान में और तेजी लाने की योजना है।


आम आदमी पार्टी की सरकार यह आरोप लगा रही है कि प्रधानमंत्री उसे काम नहीं करने दे रहे हैं। इसे लेकर वह विशेष प्रचार अभियान भी शुरू किया था और पूरी दिल्ली में प्रधानमंत्री को संबोधित बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे।

इस तरह के होर्डिंग पर भाजपा ने एतराज जताते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब देने का एलान किया था। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद राज्य सरकार ने उनके सम्मान में इस प्रचार अभियान को वापस लेने की घोषणा की थी और प्रधानमंत्री को संबोधित होर्डिंग हटा लिए गए हैं। लेकिन भाजपा की नाराजगी कम नहीं हुई है।


भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने पूर्वी दिल्ली के कई इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए होर्डिंग लगाए थे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह ने गत सप्ताह नई दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार के विरूद्ध होर्डिंग लगाये थे।


पार्टी के प्रदेश स्तर के तीन पदाधिकारियों उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, प्रवक्ता राजीव बब्बर एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर भी राज्य सरकार के खिलाफ इस अभियान में जुट गए।

पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पुरानी दिल्ली में राज्य सरकार के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत पूर्वी दिल्ली में अनेक जगहों पर बड़े होर्डिंग लगा दिए गए हैं, तो पश्चिम दिल्ली और पुरानी दिल्ली की सड़कों पर केजरीवाल सरकार का उपहास उड़ाते पोस्टर देखने को मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.