BKU ने लगातार दूसरे दिन किया DND टोल फ्री
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को दिल्ली-नोएडा-नोएडा (डीएनडी) पर प्रदर्शन कर जाम मुक्त कर दिया। शुक्रवार सुबह भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने डीएनडी को टोल फ्री करने के लिए प्रदर्शन किया और इसके बाद वाहनों को बिना टोल दिए डीएनडी से निकलवाना शुरू कर दिया।
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को दिल्ली-नोएडा-नोएडा (डीएनडी) पर प्रदर्शन कर जाम मुक्त कर दिया। शुक्रवार सुबह भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने डीएनडी को टोल फ्री करने के लिए प्रदर्शन किया और इसके बाद वाहनों को बिना टोल दिए डीएनडी से निकलवाना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डीएनडी को लिखित आश्वासन देना होगा कि वह कब से डीएनडी को टोल फ्री करेगा। लिखित आश्वासन मिलने तक भाकियू कार्यकर्ता डीएनडी पर धरने पर बैठे रहेंगे और किसी भी वाहन से टोल टैक्स की वसूली नहीं होने देंगे।
एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में डीएनडी पर दल-बल के साथ प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने डीएनडी को वाहनों के लिए टोल फ्री करा दिया था। डीएनडी से गुजरने वाले किसी भी वाहन से टोल टैक्स की वसूली नहीं करने दी गई थी।