मानसून बन गया मुसीबत
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जिसकी आशंका थी, आखिर वही बात हुई। मानसून की बारिश ने जहां गर्मी से राहत
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जिसकी आशंका थी, आखिर वही बात हुई। मानसून की बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई वहीं सरकार और नगर निगमों की पोल खोल दी। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हुआ और जाम लगा। लोग घंटों परेशान रहे। बता दें कि दैनिक जागरण ने मानसून आने के करीब एक महीने पहले से यह सरकार और निगम अधिकारियों और नेताओं को सचेत करने के लिए 'मानसून न बने मुसीबत' नाम से अभियान चलाया था। इसके तहत इलाके के बड़े नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था की पड़ताल की गई थी। समय रहते नाले-नालियों की सफाई कर ली जाए, नहीं तो हालात बदतर होंगे। फ्लाईओवर व अंडरपास पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी अपील की गई थी। इसके बावजूद उचित स्थाई इंतजाम नहीं किए गए। इसके बावजूद अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।