डीटीसी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात हुए होमगार्ड
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने होमगार्डों की तैनाती कर दी है। दिल्ली सरकार और डीटीसी दोनों ही यात्रियों विशेषकर बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। इसके मद्देनजर बस चालकों
नयी दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने होमगार्डों की तैनाती कर दी है। दिल्ली सरकार और डीटीसी दोनों ही यात्रियों विशेषकर बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। इसके मद्देनजर बस चालकों के साथ-साथ यातायात निरीक्षक कर्मियों को भी सचेत किया गया है।
दिल्ली सरकार ने रात्रि के दौरान चलने वाली निगम की सभी बसों में तैनात करने के लिए करीब 1000 होमगार्ड मुहैय्या कराए हैं। यह होमगार्ड जहां नियुक्त किये जाएंगे उन्हें उस क्षेत्र के निगम के मैनेजर को रिपोर्ट करना होगा। निगम के एक यातायात निरीक्षक के साथ कम से कम चार से पांच होमगार्डों को जोड़ा जाएगा। इन्हें निगम के टर्मिनलों और मुख्य बस स्टापों पर बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।
निगम के प्रवक्ता ने बताया कि करीब एक हजार होमगार्ड संबंधित अधिकारियों के साथ काम पर लगा दिए गए हैं। निगम के वर्तमान में छह मंडल पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्त्तर ग्रामीण और एसबीयू हैं।