Move to Jagran APP

लड़कियों से होंडा सिटी कार लूटी

मुकेश ठाकुर, दक्षिणी दिल्ली नेब सराय इलाके में रविवार देर रात अपनी होंडा सिटी कार से घर जा रही नेप

By Edited By: Published: Wed, 03 Jun 2015 01:09 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 01:09 AM (IST)
लड़कियों से होंडा सिटी कार लूटी

मुकेश ठाकुर, दक्षिणी दिल्ली

loksabha election banner

नेब सराय इलाके में रविवार देर रात अपनी होंडा सिटी कार से घर जा रही नेपाली मूल की तीन लड़कियों से बदमाशों ने हथियार के बल पर कार लूट ली। घटना को अंजाम देने वाले चार बदमाशों ने पहले दो कार से उन्हें ओवरटेक कर रोका और फिर हथियार दिखा कार से बाहर निकाला। उन्हें डराने के लिए हवाई फायर भी किए। नेब सराय थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे फलक, इनोसेंट और इमेगा होंडा सिटी कार से देवली से अपने घर मुनिरका गांव जा रही थीं। कार इमेगा चला रही थी। देवली रोड बस स्टैंड के पास सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उन्हें ओवरटेक किया। इसके बाद दूसरी सफेद रंग की स्विफ्ट कार होंडा सिटी के ठीक पीछे रुकी। आगे वाली कार से चार लड़के उतरे और होंडा सिटी की खिड़की पर हाथ मारकर दरवाजा खोलने का इशारा किया। दरवाजा नहीं खोलने पर एक ने पिस्तौल निकाल कर हवा में गोली चलाई। डर कर इमेगा और अन्य दोनों लड़कियां कार से बाहर निकल आई। उनके बाहर निकलते ही एक बदमाश चालक सीट पर बैठा और होंडा सिटी को साथ ले गया। उसके पीछे दोनों स्विफ्ट कार भी चली गई। पीड़ित लड़कियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कारतूस और दो खोखे मिले हैं। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.