शिक्षा समिति की अध्यक्ष बनी उषा
जासं, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में उषा मेहता को निर
जासं, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में उषा मेहता को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए ममता नागपाल को चुना गया। दोनों पिछले वर्ष भी इस समिति की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष थीं। वहीं, ग्रामीण समिति के अध्यक्ष पद के लिए बाहरी दिल्ली से पार्षद देवेंद्र सोलंकी को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष अंगूरी देवी को बनाया गया।
इस मौके पर उषा मेहता ने कहा कि दिल्ली सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरी निगम को 300 करोड़ रुपये देने हैं। इस राशि से प्राथमिक विद्यालय में सुधार कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने दिल्ली सरकार से इस राशि को तुरंत जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले 4.5 लाख छात्रों की स्कूल की वर्दी भी आ चुकी है जिसे छुट्टिंयों के बाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर उपमहापौर नीलम गोयल, सदन के नेता योगेंद्र चंदोलिया, स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज सहित कई पार्षद मौजूद थे।