सीढ़ियों में उतरा करंट, बच्चे की मौत
घर में लोहे की सीढ़ियों में करंट उतरने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। लोहे की सीढ़ियों में करंट कैसे उतरा? यह पता नहीं चला है।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 30 May 2015 02:57 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 03:56 PM (IST)
गाजियाबाद। घर में लोहे की सीढ़ियों में करंट उतरने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। लोहे की सीढ़ियों में करंट कैसे उतरा ? यह पता नहीं चला है।
मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में लोहे की सीढ़ियों में अचानक करंट उतरने से दस साल का बच्चा प्रिंस उसकी चपेट में आ गया। करंट का पता चलने पर लोगों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रिंस की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें