नजफगढ़ में गोली मारकर एक की हत्या
जासं, पश्चिमी दिल्ली : नजफगढ़ क्षेत्र के खैरा डाबर गांव में बदमाशों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोल
By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 12:23 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 12:23 AM (IST)
जासं, पश्चिमी दिल्ली : नजफगढ़ क्षेत्र के खैरा डाबर गांव में बदमाशों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। रविंद्र खैरा डाबर का ही रहने वाला था। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर हरियाणा निवासी कर्मवीर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रविंद्र पर चार लोगों ने घात लगाकर हमला किया। शक्ति गिरोह के अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ समय पहले शक्ति के भाई चूरी की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप रविंद्र के भाई पर लगा था। माना जा रहा है कि बदमाशों ने बदला लेने के लिए रविंद्र की हत्या कर दी। जाफरपुर थाना क्षेत्र पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें