यमुना खादर के किसानों ने साझा की समस्याएं
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास सैनिक नर्सरी में किसानों के साथ
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास सैनिक नर्सरी में किसानों के साथ भारतीय संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसमें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रिपोर्ट के अनुसार यमुना खादर में सब्जी उगाने पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित विषय पर चर्चा हुई। बैठक में भारतीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि एनजीटी की रिपोर्ट के अनुसार सब्जी उपजाने से यमुना नदी में प्रदूषण फैल रहा है। इसलिए किसान यहां सब्जियों की खेती न करें। यहां पर सिर्फ फूलों की ही खेती जी जाए। ऐसे में उन्होंने कहा कि एनजीटी के इस फैसले को लेकर किसानों में निराशा है। मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज त्यागी ने कहा कि यमुना प्रदूषण का मुख्य कारण उसमें गिरते नाले एवं फैक्ट्रियों से बहता प्रदूषित पानी है। उन्होंने कहा कि किसान तो फूल की खेती करने के लिए तैयार हैं, मगर उनकी शर्त यह है कि हम जितनी भी संख्या में फूल की खेती करें, सरकार उसका 100 प्रतिशत उत्पादन खरीदे। उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार यह जमीन हम लोगों से किसी न किसी बहाने छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कोशिश को वे कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। बैठक को उपाध्यक्ष भृगुराज रावल, महासचिव ¨पटु पंडित, आशीष नंदा, भट्टा परसौल के किसान नेता शौबीर ¨सह, यमुना खादर के किसान नेता हरिश्चंद्र सैनी, धर्मवीर, जगदीश, राजेश, नानक प्रधान, अशोक छत्रपाल ¨सह व मुकेश कुमार ने संबोधित किया।