सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के सात लोग झुलसे
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बवाना जेजे कॉलोनी में बुधवार की रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :
बवाना जेजे कॉलोनी में बुधवार की रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पूठ के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान अयुब की पत्नी नजरीन (40) व उनके बच्चे जाहन्वी (8) क्यूम (13) बुलकशाह (15) शाईमा (7) मुस्कान (10) व आफताफ (5) के रूप में हुई है। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नजरीन, बवाना जेजे कॉलोनी के एल-ब्लाक में रहती है। वह रात जेजे कॉलोनी स्थित अपने घर में खाना बना रही थी। इसके बाद वह बच्चों को खाना देने की तैयारी कर रही थी। तभी अचानक बिजली चली गई। इसके बाद उसने जैसे ही मोमबत्ती जलाई उसके घर में तेज धमाका हुआ। इसमें घर में मौजूद सभी लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी, लेकिन सबसे पहले मौके पर कैट की एंबूलेंस आई। उसमें घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार जेजे कॉलोनी में मजदूरी करता है।