Move to Jagran APP

सफाईकर्मी कमल बेनीवाल की हालत में सुधार, आंदोलन उग्र

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन मुख्यालय में आंदोलन के दौरान फांसी लगान

By Edited By: Published: Thu, 07 May 2015 12:37 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2015 12:37 AM (IST)
सफाईकर्मी कमल बेनीवाल की हालत में सुधार, आंदोलन उग्र

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन मुख्यालय में आंदोलन के दौरान फांसी लगाने की कोशिश करने वाले सफाई कर्मचारी कमल बेनीवाल की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन हालत अभी ¨चताजनक है। साथी कर्मचारियों का कहना है कि उसकी गर्दन की नस क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर निगम इस घटना को दुर्घटना बता रहा है। इस घटना के बाद से सफाई कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बुधवार को प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी व विभिन्न यूनियन के लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

गौरतलब है कि मंगलवार को कर्मचारी धरने पर बैठे थे। इसी दौरान बेनीवाल पेड़ पर चढ़ गया था और फांसी लगा ली। पेड़ की शाखा टूटने के कारण वह नीचे जमीन पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी है। उसे पहले हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने की वजह से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कर्मचारी मांगों को लेकर 15 दिन से हड़ताल पर हैं। संगठन के जोनल अध्यक्ष सुनील मंगवाना ने बताया अब सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से काम बंद करने की घोषणा की है। इस प्रदर्शन में आरबी ऊंटवाल, सुभाष सूद, राजकुमार ¨धगान, दलीप पार्चा सहित कई यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.