सलमान के प्रशंसक मायूस
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को वर्ष 2002 के हिट एंड रन केस मामले
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को वर्ष 2002 के हिट एंड रन केस मामले में दोषी करार दिया गया है। इस बाबत मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 5 साल की सजा मुकर्रर की है। अदालत के इस आदेश से सलमान प्रशंसकों में मायूसी छा गई है। प्रशंसकों के अनुसार जिस प्रकार सलमान खान लगातार चैरिटी और अभिनय में मुकाम हासिल कर रहे हैं, उस आधार पर उन्हें माफी मिलनी चाहिए। हालांकि कई युवा इस बात की भी वकालत कर रहे हैं कि जिन लोगों के साथ गलत हुआ है उन्हें इंसाफ मिलना जरूरी है। कानून राजा और रंक सभी के लिए बराबर है।
कोट्
सलमान खान सबके पसंदीदा अभिनेता हैं। उनके अभिनय की छाप सबके दिलों में हैं। वह समय-समय पर चैरिटी और लोगों की सहायता करते आए हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कोर्ट द्वारा माफी या छूट मिल सकती थी।
-हर्ष।
यह सच है कि लोग सलमान खान के दीवाने हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें किसी अपराध के लिए माफ कर दिया जाए। आज कोर्ट के फैसले से यह साबित हुआ है कि हमारे देश में कानून सबके लिए बराबर है।
-मृदुल अरोड़ा।
कोर्ट सलमान जैसे सलिब्रीटी को सजा देकर मिसाल कायम करना चाहती है, लेकिन उन कट्टर अपराधियों का क्या जो अपनी पहुंच और पैसे के दम पर आराम से खुली हवा में सांस ले रहे हैं। यह सिर्फ दिखावा है। कानून आज भी सबके लिए बराबर नहीं है।
-पल्लवी जोशी।
12 वर्ष बीत जाने के बाद सजा सुनाई गई है। अब तो पीड़ित परिवार के लोग भी अपना गम भूल चूके होंगे। सजा तत्काल और समय रहते मिले तो उसका असर अधिक होता है। इस दौरान सलमान ने काफी अच्छे काम किए हैं। उस आधार पर उन्हें माफी मिल सकती थी।
-पुनीत।