नई दिल्ली स्टेशन के मिला शव
जासं, नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सैनिक आश्रम गृह के पास झाडि़यों में 25 साल के युवक का शव म
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 11:30 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सैनिक आश्रम गृह के पास झाडि़यों में 25 साल के युवक का शव मिला है। युवक के चेहरे व जांघ समेत कई जगहों पर चाकू घोंपने के निशान मिले हैं। नई दिल्ली स्टेशन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लेडी हार्डिग अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीसीपी, रेलवे संजय भाटिया के मुताबिक घटना बीते शुक्रवार की है। पुलिस को सुबह 11 बजे सूचना मिली थी कि सैनिक आश्रम गृह के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। टिकट से उसकी पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी रौनक बंसल के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें