महिला अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद
जासं, नई दिल्ली : प्रगतिशील महिला एकता मंच के बैनर तले महिलाओं ने महिला अपराध के खिलाफ रविवार को जंत
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 11:15 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : प्रगतिशील महिला एकता मंच के बैनर तले महिलाओं ने महिला अपराध के खिलाफ रविवार को जंतर-मंतर पर आवाज बुलंद की और सरकार से अश्लील गानों, फिल्मों और पोस्टरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रचार माध्यमों से अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है और इससे महिला अपराध में इजाफा हो रहा है। छींटाकशी, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा ने कहा कि स्वतंत्रता की आड़ में बाजारवाद हावी हो रहा है और इससे सर्वाधिक नुकसान महिलाओं की छवि को हो रहा है। महिलाओं को भोग की वस्तु की तरह पेश किया जा रहा है। इसे सरकार को समझना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें