पश्चिमी करावल नगर में ¨लक रोड बना तालाब
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुनापार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विकास कार्य कितनी तेजी से हो
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुनापार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विकास कार्य कितनी तेजी से होते हैं, इस बात की सच्चाई उत्तर पूर्वी जिले के पश्चिमी करावल नगर इलाके में देखने को मिल रही है। विगत दो माह से पश्चिमी करावल नगर के संपर्क मार्ग पर भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रमुख संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण के चलते करीब आधे किलोमीटर तक के रास्ते पर पानी भरा हुआ है। यह निर्माण कार्य जब शुरू किया गया था, उस समय दिल्ली विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया चल रही थी। शुरुआत में जहां-जहां निर्माण कार्य हुआ। वहां जलभराव की स्थिति पैदा होती गई। उस समय इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान में यहां जलभराव की स्थिति विकट हो गई है। पश्चिमी करावल नगर में स्थानीय निवासियों को चुनावों के समय से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दयालपुर से करावल नगर पुस्ता रोड तक जाने वाला मार्ग जलमग्न हुआ पड़ा। लोगों को पांव रखने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पश्चिमी करावल नगर का यह संपर्क मार्ग तालाब में तब्दील हो चुका है। लंबे समय से समस्या झेल रहे लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भले ही पुनर्निर्माण कार्य हो रहा है। इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों की मुसीबत बढ़ा दी जाएं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली में खामियां हैं, जिनमें सुधार कर उनका तुरंत समाधान कराने की जरूरत है।
कोट्
पश्चिमी करावल नगर रोड की बदहाल स्थिति के बारे में हमें शिकायत मिली है। यहां बहुत ही दयनीय स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसका कारण पूर्व में जनप्रतिनिधियों की लापरवाही रही। उन्होंने चुनावों के दौरान सिर्फ नालियों के निर्माण के लिए टेंडर कराया। जनता को लगा कि इसके बाद सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। मगर यहां सिर्फ नालियों का निर्माण हुआ। इससे सड़क नीची होने से जलभराव समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बारे में जानकारी मिलते ही मैंने खुद मौके पर पहुंचकर काफी हद तक पानी निकलवा दिया है। हमने इस सड़क के पुनर्निर्माण को मुख्यमंत्री कार्यालय से बजट के लिए प्रस्ताव भी पास करा लिया है। ऐसे में हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके।
- कपिल मिश्रा, विधायक, करावल नगर।