Move to Jagran APP

सामाजिक एकता का जरिया बना इरनी महोत्सव

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : विवेक विहार के विवेकानंद कॉलेज में आयोजित इरनी (सद्भाव का देवता)

By Edited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 03:33 AM (IST)
सामाजिक एकता का जरिया बना इरनी महोत्सव

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

विवेक विहार के विवेकानंद कॉलेज में आयोजित इरनी (सद्भाव का देवता) महोत्सव में कॉलेज की छात्राओं ने अनेकता में एकता के रंग बिखेरे। महोत्सव का आयोजन कॉलेज की समन्वय समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम में जहां इंद्रधनुषी प्रस्तुतियों के जरिये छात्राओं ने हुनर दिखाया, वहीं सामाजिक विकृतियों और चुनौतियों पर जमकर प्रहार भी किया।

महोत्सव की शुरुआत हारमनी मैराथन दौड़ से हुई। कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं की प्रतियोगी छात्राओं ने कॉलेज गेट संख्या 2 से शुरू हुए मैराथन में दौड़ लगाए। तीन किलोमीटर की मैराथन में 80 छात्राओं ने एकता की दौड़ लगाई। केंद्रीय विद्यालय स्थित मुख्य मार्ग से होते हुए मैराथन दौड़ कॉलेज गेट पर आकर खत्म हो गई। दौड़ की समाप्ति के बाद कॉलेज में कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान पाश्चात्य नृत्य, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक व फैशन शो सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पाश्चात्य नृत्य रहा। प्रस्तुति के दौरान छात्राओं ने मोहक भाव भंगिमाओं और बेहतर तालमेल की बदौलत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कॉलेज सभागार में आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान रामजस कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। जाकिर हुसैन कॉलेज की टीम द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही। पाश्चात्य नृत्य प्रतियोगिता में गार्गी कॉलेज की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की टीम का चयन द्वितीय पुरस्कार के लिए किया गया। फैशन शो प्रतियोगिता में मोहक अंदाज और विविध परिधानों की प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार दिए गए। शो की दूसरी विजेता टीम के तौर पर गार्गी कॉलेज की टीम ने खुद को साबित करने में सफल रही। महोत्सव में कॉलेज की पर्यावरण सोसायटी की ओर से आयोजित पर्यावरण जागरूकता पर आधारित प्रतियोगिता में भारतीय विद्यापीठ इंजीनिय¨रग कॉलेज की छात्र टीम को प्रथम पुरस्कार मिला। का¨लदी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय की विभिन्न टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। सभी टीमों ने अपने स्तर पर सामाजिक समस्याओं को उजागर करते हुए नाटकों का मंचन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवाजी कॉलेज और द्वितीय पुरस्कार पीजीडीएवी कॉलेज को दिए गए। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक, अध्यापक और कॉलेज कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.