गणतंत्र दिवस पर सीमा सुरक्षा बल के 62 कार्मिक होंगे सम्मानित
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के 62 अधिकारियों और कर्मचा
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के 62 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए पदक देने का निर्णय लिया। उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रदान करेंगे।
जिन अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन पदक के लिए किया गया है उनमें सीमा सुरक्षा बल के 6 कार्मिकों को वीरता के लिए 6 कार्मिकों को विशिष्ठ सेवा के लिए और 50 कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। कमांडेंट जीवन राम खासवान, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश शर्मा, इंसपेक्टर अशोक कुमार यादव, सहायक उप-निरीक्षक जितेंद्र कुमार को मरणोपरांत वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उप-निरीक्षक मोहम्मद आजम और आरक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिरीक्षक संतोष मेहरा आइपीएस, महानिरीक्षक राजीव कृष्णा आइपीएस, महानिरीक्षक कुलदीप कुमार शर्मा, महानिरीक्षक (चिकित्सा निदेशक) डॉक्टर मुकेश सक्सेना, उप-महानिरीक्षक कुलदीप सेइनी और उप कमांडेंट श्याम बिहारी सिंह को सम्मानित किया जाएगा।