उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीआइएसएफ जवानों को राष्ट्रपति व पुलिस पदक
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के कई पदाधिकारियोंव जवानों को राष्ट्रपति व पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान करेंगे। वहीं तिहाड़ जेल के दो कर्मियों को भी यह सम्मान दिया जाएगा।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में बल के दक्षिणी खंड में महानिरीक्षक डॉ. के जयंत मुरली, बल के जनसंपर्क अधिकारी तथा उप कमांडेंट हेमेंद्र सिंह तथा सहायक कमांडेंट जीआर नायर शामिल हैं। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक पाने वालों में बल की उप महानिरीक्षक ज्योति सिन्हा, वरिष्ठ कमांडेंट संजय कुमार, सहायक महानिरीक्षक प्रबोध चंद्र, वरिष्ठ कमांडेंट मामुन उर राशिद, वरिष्ठ कमांडेंट अजय दहिया, कमांडेंट एमआर भाले, उप कमांडेंट टीएस रावत, सहायक कमांडेंट केएस बिष्ट, निरीक्षक जी रवि वर्मा, निरीक्षक बलवीर सिंह, निरीक्षक बीरेंद्र नाथ दास, निरीक्षक के राजीवन, निरीक्षक कृष्ण कुमार, उप निरीक्षक जोगिंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुदर्शन कुमार, उप निरीक्षक पी उन्नीकृष्णन, उपनिरीक्षक फ्रांसिस मरियन, सहायक उप निरीक्षक पी कुप्पुस्वामी, प्रधान आरक्षक आर बालसुब्रहमणि, प्रधान आरक्षक के विजय कुमार, प्रधान आरक्षक राजमल ठाकुर, प्रधान आरक्षक खुशराज सिंह हाडा, प्रधान आरक्षक युद्धवीर सिंह, प्रधान आरक्षक के मुथु , प्रधान आरक्षक जी वेनु , प्रधान आरक्षक पीवीआर बाबू, आरक्षक नंद किशोर, आरक्षक सनातन नायक शामिल हैं। विशिष्ठ अग्नि सेवाओं के लिए उप कमांडेंट सिद्धार्थ राहा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक के लिए जिन अधिकारियों का चयन किया गया है उनमें निरीक्षक प्रवीण कुमार, सहायक उप निरीक्षक पी कुप्पु सामी, प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह रावत, प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा दिल्ली कारागार विभाग के हैड वार्डन जगदीश चंद्र, चालक श्याम सुंदर को कारागार विभाग में चलाए जा रहे सुधारात्मक कार्यो में सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट सेवा का पदक प्रदान किया जाएगा