तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जासं, दक्षिणी दिल्ली : महरौली इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिज
जासं, दक्षिणी दिल्ली : महरौली इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद ओबैद (28) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहा पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची परिवार के साथ महरौली इलाके में स्थित एक रैन बसेरे में रहती है। उसके पड़ोस में ही औबेद भी रहता है। शनिवार को बच्ची की मां पड़ोस में महिला से बात कर रही थी। इस दौरान बच्ची को घर में अकेली पाकर ओबैद उसके कमरे में गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां वापस आई तो ओबैद को भागते देखा। कमरे में मां ने बच्ची को रोते देखा। वह खून से लथपथ थी। मां ने तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को एम्स में भर्ती कराया है। जांच के बाद डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।