स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती के मौके पर पीतमपुरा स्थित गुरु ग
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :
स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती के मौके पर पीतमपुरा स्थित गुरु गो¨वद ¨सह कॉलेज सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। लोकगीत संगीत पर आधारित इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसने सभी दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय दर्शक और कलाकार मौजूद रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वाधवा ने विवेकानंद के विचारों को हर युग के लिए लाभप्रद और प्रेरणाश्रोत बताया। वहीं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की अध्यक्ष किरण चोपड़ा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का गुणगान करते हुए कहा कि वे ऐसे युगपुरुष थे जो सभी पीढि़यों के लिए अनुसरणीय हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कारों का विश्वभर में परचम लहराया है। वहीं इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद दिल्ली के मुख्य संरक्षक महेश चन्द्र शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संस्था के भूपेंद्र मोहन भंडारी, हीरा लाल चावला, राजकुमार जैन व प्रदीप तायल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के दिल्ली प्रदेश उत्तर के अध्यक्ष संजीव मिगलानी ने की। यह मौका संस्था की स्थापना दिवस का भी था। इस दौरान परिषद् से लम्बे समय से जुड़े व उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।