Move to Jagran APP

शाहदरा जिले में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शाहदरा जिले स्थित संजय अमर कॉलोनी के सी-ब्लॉक में भारतीय जनता पार्ट

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 08:30 PM (IST)Updated: Tue, 23 Dec 2014 03:53 AM (IST)
शाहदरा जिले में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शाहदरा जिले स्थित संजय अमर कॉलोनी के सी-ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। शाहदरा जिले के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दस दिवसीय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी मंडलों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।

loksabha election banner

इसी कड़ी में शाहदरा जिले के अध्यक्ष कंवर सैन द्वारा संजय अमर कॉलोनी में विशेष रूप से लोगों को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास नगर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा के सभी नव नियुक्त सदस्यों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिशा के निर्देशों पर चलकर पार्टी एवं देशहित में काम करने को कहा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहे निगम पार्षद बीबी त्यागी, जयगोपाल वर्मा, कल्पना जैन एवं बलबीर ¨सह ने भी सदस्यों को संबोधित किया। अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों से नाराज वरिष्ठ नेता डॉ. बलिराम गर्ग ने डॉ. कंवर सैन के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बलिराम गर्ग ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के आदर्शों को मानते हुए उनकी नीतियों के अनुसार ही चलेंगे। इस अवसर पर शाहदरा जिले के महामंत्री श्रवण दीक्षित, राजीव गुगलानी, उपाध्यक्ष कृष्ण भारद्वाज, दीपक गावा, मंत्री मोनिका पंत, अनिल शर्मा, उर्मिला गौतम, उपाध्यक्ष राधा यादव, निखिल त्रिपाठी एवं वरुण गुप्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.