महिला ने आत्महत्या की
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : कल्याणपुरी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : कल्याणपुरी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोप है कि मृतका का पति तांत्रिक है, जिसने महिला को अपने जाल में फंसाकर पिछले साल शादी की थी। मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी गई है।
पुलिस के अनुसार नाजमा (26) अपने पति राजा उर्फ रज्जाक (37) के साथ त्रिलोकपुरी ब्लाक छह में रहती थी। इनकी शादी पिछले साल मार्च हुई थी। छानबीन में पता चला है कि राजा सिलाई का काम करने के साथ ही तंत्रमंत्र भी करता है। नाजमा ब्यूटीशियन थी। ना•ामा, राजा की तीसरी पत्नी थी। बुधावार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। रात को नाजमा का फोन नहीं उठ रहा था, जिससे राजा घर पहुंचा तो पता चला कि नाजमा ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। नाजमा की मां ने आरोप लगाया है कि राजा ने उनकी बेटी की हत्या की है।
आरोप है कि वर्ष 2012 में नाजमा का 15 साल का भाई लापता हो गया था, जिसे तलाशने की कोशिश में उसका परिवार तांत्रिक राजा के संपर्क में आया था। इसी दौरान राजा ने उनकी बेटी को अपने जाल में फंसाकर नाजमा का अपने पति से तलाक करवा दिया और फिर मार्च 2013 में निजामुद्दीन में उससे निकाह कर लिया था।