जर्जर कूड़ाघरों की होगी मरम्मत: केके दहिया
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : जर्जर कूड़ाघरों की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। नगर निग
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : जर्जर कूड़ाघरों की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। नगर निगम, पश्चिमी जोन के उपायुक्त केके दहिया ने बताया कि कई जगह कूड़ाघर जर्जर होने के कारण कूड़ा बाहर फेंका जा रहा है। वहीं कई ऐसे जगह हैं, जहां कूड़ाघर की जमीन कच्ची है। यह भी समस्या का कारण है।
उपायुक्त ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष सुभाष आर्य व निगम आयुक्त मनीष गुप्ता ने विष्णु गार्डन व ख्याला वार्डो का दौरा किया। इस दौरान उन्हें कूड़ाघर से जुड़ी समस्या की जानकारी मिली। इस समस्या के समाधान के निर्देश आयुक्त ने तत्काल अधिकारियों को दिए हैं। निगम आयुक्त ने रघुवीर नगर फ्लैट के सामने बंद पड़े कूड़ाघर की मरम्मत कर उसे फिर से शुरू करने का आदेश दिया। केके दहिया ने बताया कि क्षेत्र साफ सुथरा रहे इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सफाई विभाग से जो भी समस्या जुड़ी है उसका समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जा रहा है।