डॉ.हर्षवर्धन ने किया दो पार्को का नामकरण
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ब्लॉक सं
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ब्लॉक संख्या-1 की पुरानी गीता कॉलोनी के तिकोना पार्क का नामकरण चौधरी राम स्वरूप सुखीजा पार्क और ब्लॉक-8 में बर्फी वाले पार्क का नामकरण 'दधिची श्री विश्वामित्र महाजन' के नाम से किया। इस मौके पर सासद महेश गिरी, पूर्वी दिल्ली की महापौर मीनाक्षी, उपमहापौर जयगोपाल वर्मा व क्षेत्र की पार्षद कल्पना देवी जैन मौजूद थीं।
इस अवसर पर डॉ.हर्षवर्धन ने बताया स्व.रामस्वरूप व विश्वामित्र महाजन ने अपने कार्यकाल में समाज सेवा का दायित्व पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाया। उन्होंने कहा कि पार्को में भ्रमण करने से नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होता है। स्वास्थ्य व सैर-सपाटे के लिए लोग जागरूक होते हैं।
महापौर ने बताया कि पूर्वी निगम नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है। निगम की ओर से पार्को को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास चल रहा है, जिससे लोग व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर अपने स्वास्थ्य को भी दे सकें। पार्क बेहतर होने से आसपास का वातावरण भी स्वस्थ रहता है। इस मौके पर डॉ.हर्षवर्धन व अन्य अतिथियों ने पार्क में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में मुल्तान वेलफेयर सोसायटी के मनीष सुखीजा, सत्यपाल गिरधर, सुभाष चुग, संजय वलेचा, संदीप कपूर, राजेश साहनी, दीपक मल्होत्रा, डॉ.विजय कक्कड़, गोपाल दास कथूरिया और हरीश कटारिया आदि उपस्थित थे।