युवक को मारी गोली
जासं, दक्षिणी दिल्ली : संपत्ति विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष के ती
जासं, दक्षिणी दिल्ली : संपत्ति विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष के तीन लोगों ने एक युवक पर चाकू से वार किया गया तो दूसरे पर गोली चला दी। होली फैमिली अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मुस्तकीम (40) व शहजाद (28) जाकिर नगर में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे दोनों जाकिर नगर की 12 नंबर गली में थे तभी उस्मान, यूसुफ और मोहम्मद अयूब ने उन पर हमला कर दिया। मुस्तकीम पर चाकू से हमला किया जबकि शहजाद को उस्मान ने गोली मार दी। गोली उसकी बाई ओर कमर के थोड़ा ऊपर लगी है।
मुस्तकीम ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से संपत्ति विवाद चल रहा था। घायलों का बयान लेने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।