राष्ट्रीय एकता की शपथ लेंगे निगमकर्मी
जासं,दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के सभी विभाग शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिव
By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 11:20 PM (IST)
जासं,दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के सभी विभाग शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाएंगे। इस अवसर पर विजय चौक से इंडिया गेट तक 'राष्ट्रीय एकता दौड़' का आयोजन किया गया है। यह दौड़ विजय चौक से सुबह आठ बजे शुरू होगी। निगम आयुक्त मनीष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह साढ़े 10 बजे निगम मुख्यालय डॉ. एसपी मुखर्जी सिविक सेंटर में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेंगे। निगमकर्मी राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित करने, सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शो पर चलने, देश की आतरिक सुरक्षा में अपना योगदान करने की शपथ लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें