युवक ने पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग
जासं, बाहरी दिल्ली : शाहबाद डेरी इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खु
जासं, बाहरी दिल्ली : शाहबाद डेरी इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुदकशी करने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का मानना है कि घरेलू कारणों से युवक ने यह कदम उठाया है।
पुलिस के मुताबिक शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र स्थित बवाना गांव में 25 वर्षीय पंकज अपने परिवार के साथ रहता है। वह साइबर कैफे चलाता है। उसकी 9 महीने पूर्व शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसके बाद से लौट कर नहीं आई है, जिससे वह परेशान रहने लगा था। ऐसे में उसने खुद को कमरे में बंद कर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और शरीर में आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने उसे बचाया और महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार वह 90 फीसदी झु़लस चुका है। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।