नंदनगरी में तनाव फैलाने की कोशिश, एक जख्मी
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : त्रिलोकपुरी में तनाव के बीच नंदनगरी इलाके में भी कुछ शरारती तत्वों
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : त्रिलोकपुरी में तनाव के बीच नंदनगरी इलाके में भी कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। पथराव में ईंट लगने से कंचन (16) नामक किशोरी घायल हो गई। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरत घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जाच कराने की बात कर रहे है।
पुलिस के मुताबिक घटना नंद नगरी स्थित ई-3 में हुई। बुधवार रात को कंचन अपनी आठ साल की भतीजी चादनी के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच करीब 30-40 लड़कों का समूह गली में आया। उन लोगों ने चिल्लाते हुए लोगों केदरवाजों पर पथराव शुरू कर दिया। चारों ओर अफरातफरी मच गई। इससे पहले कि कंचन अंदर भाग पाती एक ईट उसके पेट में लगी। परिवार के अन्य लोगों ने चादनी और कंचन को घर में खींचा। वारदात के बाद सभी आरोपी शोर-शराबा करने के बाद फरार हो गए। खबर मिलते ही इलाके के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हंगामा किन लोगों ने किया, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस किसी सोची-समझी साजिश के तहत पथराव की बात से इन्कार कर रही है। बृहस्पतिवार को इलाके में पूरी तरह से शांति रही।