'साजिश के तहत हो रहे हैं मंदिरों पर हमले'
जासं, नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी स्थित मंदिरों में पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों को विश्व ¨हदू पर
जासं, नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी स्थित मंदिरों में पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों को विश्व ¨हदू परिषद व बजरंग दल ने सुनियोजित साजिश बताते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग से इस पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है। मंदिरों पर बढ़ रहे हमले को लेकर विहिप व बजरंग दल की झंडेवालान स्थित कार्यालय में संयुक्त बैठक हुई। बजरंग दल के प्रांत संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा कि माह भर में ही राष्ट्रीय राजधानी के तीन मंदिरों पर हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका लगती है। उन्होंने कहा कि पहले पटपड़गंज फिर मयूर विहार और अब त्रिलोकपुरी में मंदिर पर हुए हमले बेहद चिंतनीय हैं। विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने कहा कि गत तीन दिनों से पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में हो रहे सांप्रदायिक दंगों के कारण दिल्ली की शांति पर ग्रहण लग गया है। संयुक्त बैठक में इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई कि दशहरे वाले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा तथा शोभायात्राओं पर हमले किए गए और दीपोत्सव के दोनों दिन लोगों को घरों के अंदर ही बंद रहने को मजबूर कर दिया।