झगड़े में बीच बचाव करने गए शख्स को मारी लात, मौत
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन नशेड़ी कर रहे थे झगड़ा जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : ग्र
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन नशेड़ी कर रहे थे झगड़ा
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :
ग्रेटर कैलाश इलाके में दीपावली के दिन नशे में धुत तीन लोग झगड़ा कर रहे थे। बीचबचाव करने गए एक शख्स के पेट में नशे में धुत एक व्यक्ति ने लात मार दी। इससे शख्स सेकेंड फ्लोर से नीचे गिर गया। उपचार के दौरान एम्स में उसकी मौत हो गई। ग्रेटर कैलाश पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपाल जमरुदपुर में परिवार के साथ रहते हैं और जोरबाग में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 23 अक्टूबर के दिन शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से आए तो सेकेंड फ्लोर पर रहने वाले अरविंद के कमरे में चले गए। वहां अरविंद अपने रिश्तेदार सूरत के साथ शराब पी रहा था। जयपाल भी दोनों के साथ बैठकर शराब पीने लगा। इस दौरान जयपाल की सूरत से कहासुनी हो गई। अरविंद एवं सूरत ने मिलकर जयपाल की पिटाई कर दी। इस पर जयपाल की पत्नी ने झगड़ा रोकने एवं बीचबचाव करने के लिए मोहन सिंह नामक किरायेदार को भेजा। पुलिस ने बताया कि मोहन सिंह बीचबचाव करने पहुंचा तो अरविंद एवं सूरत ने उससे मारपीट की। इस दौरान अरविंद ने मोहन के गाल पर थप्पड़ मारा एवं उसके पेट पर लात मार दी। इससे मोहन सिंह सेकेंड फ्लोर से नीचे गिर गया। पुलिस ने हादसे के बाद से ही फरार चल रहे अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मोहन सिंह यहां किराये पर रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि जयपाल सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।