त्रिलोकपुरी जाने में डर रहे व्यापारी
जासं, दक्षिणी दिल्ली : त्रिलोकपुरी में तनाव के कारण व्यापारी वहां जाने से डर रहे हैं। उनका आरोप है क
जासं, दक्षिणी दिल्ली : त्रिलोकपुरी में तनाव के कारण व्यापारी वहां जाने से डर रहे हैं। उनका आरोप है कि इलाके में तैनात पुलिस व सुरक्षा बल के जवान देखते ही लोगों की पिटाई कर रहे हैं। ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाले व्यापारी अनिल सोनकर को शनिवार को जवानों ने जमकर पीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अनिल ने बताया कि त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-16 में उनकी मोबाइल की दुकान है। शनिवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे ही थे कि वहां सुरक्षा बल के जवान आ गए। जवानों को देखते ही उन्होंने शटर गिरा दिया और वहां से भाग गए। अनिल ने बताया कि सादे कपड़ों में आए एक जवान ने उन्हें पकड़ लिया और क्रिकेट के स्टंप से पिटाई कर दी। वहीं पीएसी के एक जवान ने भी उन्हें लाठियों से जमकर पीटा। उन्होंने बताया कि जवान लोगों को देखते ही उन पर टूट पड़ रहे हैं।