Move to Jagran APP

सांपद्रायिक तनाव की चपेट में त्रिलोकपुरी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में दीवाली की रात हुए सांप्रदायि

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:54 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:54 PM (IST)
सांपद्रायिक तनाव की चपेट में त्रिलोकपुरी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में दीवाली की रात हुए सांप्रदायिक तनाव ने अब दंगे का रूप ले लिया है। शनिवार को इसकी चपेट में कई इलाके आ गए। 27 ब्लॉक के एक कपड़े के शोरूम में शनिवार तड़के आग लगाए जाने के बाद फिर दोनों समुदाय के बीच पथराव शुरू हो गया। बवाल के बीच गोली चलाए जाने की बात फैलने से 20 ब्लॉक के अलावा दो अन्य ब्लॉक में पथराव शुरू हो गया। पुलिस पूरे दिन हालात पर काबू पाने में लगी रही। शाम को 20 ब्लॉक त्रिलोकपुरी में एक पक्ष की ओर से चली गोली में पाच लोग जख्मी हो गए। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस को आसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बवाल में 13 पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 लोग जख्मी हुए हैं। इलाके में धारा 144 लगा दी गई। बुजुर्गो और अमन कमेटी के जरिए शाति बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 20 ब्लॉक में पथराव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन शनिवार तड़के कुछ असामाजिक तत्वों ने एक कपड़े के शोरूम में आग लगा दी। शोरूम जलकर राख हो गया। शनिवार सुबह इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक समुदाय में असंतोष फैल गया। अफवाह फैली की एक समुदाय के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए है। इसके बाद 20 ब्लॉक के अलावा 15, 16 और 27, 28 ब्लॉक में एक समुदाय ने दूसरे समुदाय पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल ने पथराव कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हे तितर-बितर किया, लेकिन इन ब्लॉक से हटते ही लोग दोबारा उन जगहों पर पथराव करने लगे। इसके बाद पुलिस ने पथराव कर भाग रहे लोगों का पीछा कर उन्हे हिरासत में लिया। इसी बीच करीब शाम चार बजे एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर रहे लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से पाच लोग जख्मी हो गए। उसके बाद एक बार फिर इलाके में लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। हालात को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। पूरा इलाके छावनी में तब्दील है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.