Move to Jagran APP

एनसीसी कैडट्स ने बचाई महिला की जान

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : डीएनडी फ्लाईओवर पर दीपावली की पूजन सामग्री यमुना में विसर्जित करने

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 11:39 PM (IST)
एनसीसी कैडट्स ने बचाई महिला की जान

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : डीएनडी फ्लाईओवर पर दीपावली की पूजन सामग्री यमुना में विसर्जित करने के दौरान शुक्रवार सुबह एक महिला तेज धार में बह गई। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तीन कैडेट्स ने बहादुरी दिखाते हुए महिला को बचा लिया। पुलिस अभी महिला की स्थिति में सुधार का इंतजार कर रही है। महिला की पहचान नोएडा सेक्टर 20 निवासी रुक्मिणी (40) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई थी या पूजन सामग्री प्रवाहित करने के दौरान उसका पैर फिसल गया था।

prime article banner

पुलिस ने बताया कि डीएनडी फ्लाईओवर के पास यमुना नदी में एनसीसी के कैडेट्स रूटीन ट्रेनिंग के लिए आए थे। यमुना किनारे तीन नाव एवं बोट भी खड़ी थीं। करीब साढ़े ग्यारह बजे बोट के अधिकारी एके शर्मा ने देखा कि एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है। उन्होंने तत्काल बचाव दल को अलर्ट किया और महिला को बचाने के लिए कैडेट विकास, आशीष और राहुल को भेजा। तीनों कैडेट्स ने पानी में छलांग लगा दी एवं करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। महिला को कृत्रिम सास देकर होश में लाया गया। टीम ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जामिया नगर पुलिस ने महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

चल रहा है मानसिक इलाज

महिला के बेटे दीपक ने पुलिस को बताया कि पिछले सात साल से मां का इलाज चल रहा है। वह पूजन सामग्री यमुना में विसर्जित करने एवं लाजपत नगर में रहने वाले भाई से मिलने की बात कहकर घर से निकली थीं। उन्होंने ऑटो रिजर्व किया था और डीएनडी पहुंचने पर ऑटो चालक को पैसे भी दिए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.