छोटी दीपावली पर बाजारों में बढ़ी खरीदारी
जासं, पूर्वी दिल्ली : छोटी दीपावली के दिन बाजारों में बड़ी खरीदारी का माहौल दिखा। लोगों ने उपहार, मिठ
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 11:59 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 11:59 PM (IST)
जासं, पूर्वी दिल्ली : छोटी दीपावली के दिन बाजारों में बड़ी खरीदारी का माहौल दिखा। लोगों ने उपहार, मिठाइयां, वस्त्र और गहनों की खरीदारी में जमकर पैसे खर्च किए। पटाखा विक्रेताओं ने भी जमकर चांदी काटी। यमुनापार के मुख्य बाजारों और मॉल को रोशनी की लड़ियों से सजा दिया गया है। दिनभर की चहल-पहल शाम होने के साथ भीड़ में तब्दील हो गई। विशेषकर, ज्वेलरी व गिफ्ट शोरूम में ग्राहकों की रुचि बनी रही। ऐसे में कई मार्गो पर यातयात भी प्रभावित हुआ। मंगल बाजार में ग्राहकों की मौजूदगी का असर विकास मार्ग के यातायात पर भी देखा गया। जहां कभी जाम तो कभी सरकते हुए वाहन नजर आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें