दीपावली पर बुजुर्गो को तोहफा
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : दीपावली से पूर्व विभिन्न वार्डो के पार्षदों ने बुजुर्गो व विकलांगों
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : दीपावली से पूर्व विभिन्न वार्डो के पार्षदों ने बुजुर्गो व विकलांगों के बीच पेंशन का वितरण किया। पार्षदों ने इसे दीपावली का तोहफा बताया और लोगों से रोशनी के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इसी क्रम में नरेला की पार्षद केशरानी खत्री ने अपने कार्यालय में क्षेत्र के बुजुर्गो को पेंशन का चेक दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली जीवन में उल्लास भरने का पर्व है। लोगों के बीच भाईचारा बना रहे, इसी मकसद से इस त्योहार को मनाना चाहिए। रोहिणी दक्षिण वार्ड की पार्षद व उत्तारी दिल्ली नगर निगम की महिला व बाल विकास समिति की अध्यक्ष संजना सिंह ने भी बुजुर्गो व विकलांगों के अलावा बेटी की शादी के लिए विधवाओं को पेंशन प्रदान किया। वहीं उत्तारी दिल्ली नगर निगम की चिकित्सा व जन स्वास्थ्य सहायता समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर ने भी अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच पेंशन बांटी। उन्होंने कहा कि दीपावली में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने विशेष प्रयास कर पेंशन राशि आवंटित करवाया है। उन्होंने मौजूद पेंशनधारकों से दीये जलाकर प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना सबका दायित्व है। ऐसे में लोगों को बच्चों को पटाखे नहीं चलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।