आओ फिर से दीप जलाएं
दीपावली के दिन किसी ऊंचे स्थान से आसपास के नजारे को देखने की कोशिश करें। पूरा वातावरण अद्भुत नजर आएग
दीपावली के दिन किसी ऊंचे स्थान से आसपास के नजारे को देखने की कोशिश करें। पूरा वातावरण अद्भुत नजर आएगा। विश्व में भारत ही ऐसा देश है, जहां प्रकाश को हम उत्सव के रूप में प्रदर्शित करते हैं। यही कारण है कि इसे प्रकाशोत्सव भी कहा गया है। रोशनी का मतलब सत्य और ऊर्जा से है। जहां-जहां रोशनी फैलती जाती है, अंधेरा मिटता जाता है। इस बार की दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं। इसमें घी का इस्तेमाल करना न भूलें। अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी लें। इसमें बड़ा ही बल है। अपने मन के अंदर आत्मविश्वास की ऊर्जा को जगाएं और इसके बल पर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लें। स्वच्छता के प्रतीक इस पर्व की महत्ता को सार्थक करने के लिए आइए मिलजुल कर स्वच्छ भारत की कल्पना को साकार करने के लिए फिर से दीप जलाएं।
-मनोज तिवारी, सांसद व अभिनेता।