Move to Jagran APP

अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 06:37 PM (IST)
अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

prime article banner

डीडीए फ्लैटों व अन्य जगहों पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नगर निगम शाहदरा उत्तरी क्षेत्र ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत निगम ने जहां कई मकानों में अवैध हिस्सों को ढहाया वहीं कुछ मकानों की छत को काट दिया गया। इसके अलावा निगम ने कन्वर्जन शुल्क जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

निगम के अनुसार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम दस्ते ने जीटीबी एंक्लेव के मकान संख्या 627 की ऊपरी मंजिल पर स्लैब को काटने की कार्रवाई की। इसके अलाव इस फ्लोर को सील भी कर दिया गया। जीटीबी एंक्लेव में ही एक अन्य संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए संपत्ति संख्या-27 के छज्जे व दीवारों को ढहा दिया गया। यहां छज्जे व दीवार अवैध रूप से बनाए गए थे। इसके अलावा निगम ने शाहदरा इलाके में भी कार्रवाई की है। यहां पर नवीन शाहदरा के संपत्ति संख्या 1-16 की द्वितीय मंजिल को निगम दस्ते ने ढहा दिया। साथ ही इस संपत्ति को सील भी कर दिया गया।

कन्वर्जन शुल्क जमा नहीं करने पर तीन दुकानें हुई सील

कन्वर्जन शुक्ल दिए बिना रिहायशी इलाके में व्यवसायिक गतिविधियां चलाने के मामले में निगम ने तीन दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों को तभी खोला जाएगा जब संपत्ति मालिक द्वारा कन्वर्जन शुल्क जमा करवा दिया जाएगा।

कोट

अवैध निर्माण या गलत तरीके से व्यवसायिक गतिविधियां चलाने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों से मिलने वाली शिकायत के अलावा निगम अपने स्तर पर भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करता है।

अल्का शर्मा, निगम उपायुक्त, नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.