Move to Jagran APP

75 लाख रुपए का पेन

By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 03:39 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 01:13 AM (IST)
75 लाख रुपए का पेन

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली

loksabha election banner

प्रगति मैदान में चल रहे दिल्ली पुस्तक मेले में एक पेन खरीददार की बांट जोह रहा हे। उसका दाम भी कुछ कम नहीं है। पूरे 75 लाख का है। इसे इटली से लेकर आई मुंबई की एक कंपनी पिछले दो वर्ष में कई शहरों का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन वह नहीं बिका। अब इसे बेचने के लिए कंपनी बेंगलूर जाने की तैयारी कर रही है।

शो-केस में दूधिया रोशनी से जगमगाते इस पेन को देखने तो दर्शक खूब आते हैं। फोटो भी खिंचवाते हैं, लेकिन दाम सुनकर लौट जाते हैं। पेन की खासियत यह है कि इसमें हीरे के 650 नग जड़े हुए हैं। पेन की निब भी सोने की है। पेन पैलेडियम मेटल से तैयार किया गया है। इस पेन को इटली की विस्कोंती कंपनी ने तैयार किया है और इसे भारत में मुंबई की पेन निर्माता कंपनी इमोंते बेच रही है।

इमोंते का दावा है कि विस्कोंती कंपनी ने इस तरह के कुल 39 पेन ही बनाए हैं और प्रदर्शनी में लगा यह एकमात्र पेन बेचने के लिए भारत लाया गया है। इमोंते के सेल्स हेड अनिल वेलंकर के मुताबिक यह हर प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र तो होता है, लेकिन अभी तक इसका खरीददार नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि यह पिछली बार भी पुस्तक मेले में आया था। मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर गए थे। अब इस पेन को बेंगलूर ले जाकर खरीददार तलाशने की तैयारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.