बारिश से थमी दिल्ली की रफ्तार
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 03:15 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 10:53 PM (IST)
जासं, दक्षिणी दिल्ली : उमड़ते-घुमड़ते बादल और फिर जोरदार बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। बारिश से गर्मी से तो निजात मिली, लेकिन सड़कों पर लंबा जाम भी लग गया। ग्रेटर कैलाश, गोविंदपुरी, कालकाजी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, आश्रम चौक, मोदी मिल फ्लाईओवर, नेहरू प्लेस, अंबेडकर नगर, तुगलकाबाद में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे घुटनों तक पानी भर गया। शाम को ऑफिस से घर जाने वालों को करीब एक घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। कई ऑटो भी खराब हो गए। कुछ ऐसी ही स्थिति जमरूदपुर गाव की भी थी। यहां करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें