दिल्ली के एकमात्र पशु चिकित्सा लैब में कर्मचारियों का टोटा
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : पालम स्थित पशु चिकित्सालय में बने है। इस लैब में पूरी दिल्ली से जांच के लिए नमूने भेजे जाते हैं। बावजूद इसके पिछले पांच वर्षो से इस लैब में चिकित्सक से लेकर तकनीकी कर्मचारियों की कमी है।
चिकित्सा लैब मात्र एक पशु चिकित्सक के सहारे चल रहा है। ऊपर से नंगली डेयरी पशु अस्पताल की जिम्मेदारी भी इसी चिकित्सक के कंधों पर है। इस डेयरी में दुधारु पशुओं की संख्या करीब 10 हजार है। रोजाना काफी संख्या में यहां पशु इलाज के लिए लाए जाते हैं।
48 अस्पताल व 27 डिस्पेंसरी से आते हैं नमूने
यहां दिल्ली के 48 पशु अस्पतालों व 27 डिस्पेंसरियों से जांच के लिए नमूने आते हैं। महीने में कम से कम 500 नमूने यहां जांच के लिए आते हैं।
400 नमूने अनिवार्य
सामान्य जांच के अलावा यहां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से मुंह एवं खुर की बीमारी का पता लगाने के लिए 400 नमूने अनिवार्य रूप से लिए जाते हैं। ये नमूने लैब के चिकित्सक की उपस्थिति में ही लिए जाते हैं। इसके अलावा बर्ड फ्लू के लिए भी चार नमूने हर महीने लिए जाते हैं।
--------------
विभाग की ओर से अनुबंध के आधार पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। जिसके बाद यहां पूर्णकालिक चिकित्सक की सेवा मिलने लगेगी। तकनीकी कर्मचारियों के लिए मुख्यालय को लिखा गया है।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी
दक्षिणी पश्चिमी जिला